नई दिल्ली, Nit. :
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही एग्जिट पोल्स के आसपास आते दिख रहे हों लेकिन महरौली सीट के शुरुआती रुझान कुछ चौंकाने वाले हैं।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU, जहां लेफ्ट पार्टियों का बोलबाला रहता है वह इसी इलाके में है लेकिन यहां लेफ्ट पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
अब तक की जानकारी के अनुसार महरौली सीट से आम आदमी पार्टी के नरेश यादव सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीट से नोटा को अब तक 198 वोट मिले हैं। इस सीट से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नाम की लेफ्ट पार्टी को सिर्फ 46 वोट मिले हैं। पार्टी ने डी के चोपड़ा को टिकट दिया था।
बता दें कि महरौली साउथ दिल्ली इलाके में पड़ता है। संगम विहार, छत्तरपुर, पालम, तुगलकाबाद, कालकाजी, महरौली, देवली, बदरपुर, अंबेडकर नगर, बिजवासन साउथ दिल्ली में ही आते हैं।
-एजेंसियां
Follow on Social Media