मथुरा, Nit. :
मथुरा में Mant टोल बूथ से टकरा कर पलटने से कम से कम 24 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है।
दिल्ली से गोरखपुर (Gorakhpur) जा रही एक निजी बस के यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express Way) पर मथुरा में Mant टोल बूथ से टकरा कर पलटने से कम से कम 24 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है।
मांट थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया, ‘पता चला है कि शुक्रवार रात लगभग 12 बजे जब दिल्ली से चली बस मांट टोल प्लाजा पर पहुंचने वाली थी कि तभी उससे कुछ ही मीटर पहले चालक को झपकी आ गई जिससे बस टोल बूथ से टकरा कर पलट गई। टोल कर्मियों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को बस से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया।
बस में 60 यात्री थे सवार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी यात्रियों के बारे में जानकारी हासिल की। बस में 60 यात्री सवार थे। उन्हें बताया गया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 18 अन्य का मथुरा के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
– एजेंसी
Follow on Social Media