अब्दुल मुईद खान, फर्रुखाबाद, Nit. :
जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या में 6 लोगों की गिनती और बढ़ गयी हैं। अब कोरोना पॉजिटिव लोगो की संख्या 8 पर पंहुच गयी हैं। जिससे जिले में हडकंप है।
जिले में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज शमसाबाद के शिबू के साथ मुम्बई से टैम्पों में आये मो0 इरशाद, मोहिदुल हसन निवासी राजेपुर सरायमेदा कमालगंज भी जाँच में पॉजिटिव निकले है। इसके साथ ही साथ रूबी शिवू के सम्पर्क में आने वाले पॉजिटिव मरीज है। धर्मेन्द्र राठौर, नील कमल निवासी चिलपुरा बजरिया फर्रूखाबाद एवं अजहर निवासी शेखपुर कमालगंज का 10 मई को सैम्पल लिया गया था। जांच में सभी लोगों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज के लिए रेफर किया जा रहा है।
Follow on Social Media