आमिर खान, फर्रूखाबाद/कम्पिल Nit. :
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को 47 वर्ष के हो गए। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई, 1973 को इटावा के सैफई में हुआ था। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अपने लोकप्रिय नेता का जन्मदिन मनाया।
इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल कस्बा नगर प्रभारी देवेन्द्र कुमार यादव (कल्लू भईया) ने समाजवादी कार्यकर्ताओ व साथियों के साथ मिलकर सादगी से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन। सभी सपा साथियों ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी की सरकार आएगी। सपा सरकार आते ही बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम कम होगे। इस अवसर पर सपाइयों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया, और अखिलेश यादव की लंबी उम्र की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कल्यान यादव, अनूप यादव, अंकुर यादव, राजीव यादव, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार आदि समस्त समाजवादी साथीगण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow on Social Media