भारत में कोविड-19 महामारी को एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल 30 जनवरी को ही देश में कोविड-19 का पहला केस सामने आया था। इस दौरान देश के अधिकतर राज्यों में फैल चुकी महामारी अब काबू में आने लगी है।
शुकवार को कोविड से मौतों के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है। मेक्सिको ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। वहां पिछले 24 घंटों में डेढ़ हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 1,55,000 से ज्यादा हो गई है। भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक 1,54,147 थी।
भारत में पिछले 15 दिन से भी ज्यादा वक्त से रोज 200 से कम मौतें दर्ज की जा रही हैं जबकि दुनिया में कम से कम 8 देश ऐसे हैं जहां रोज 500 से ज्यादा लोग कोविड का शिकार हो रहे हैं। इनमें से चार देशों में तो रोज 1,000 से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं। अमेरिका में रोज करीब 4,000 लोग इस महामारी के चलते जान गंवा रहे हैं।
अमेरिका में ही कोविड से सबसे ज्यादा मौतें (गुरुवार तक 4.4 लाख) हुई हैं। ब्राजील में 2.2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए हैं। यूके, मेक्सिको के अलावा भारत ही ऐसा देश है जहां कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें से केवल भारत को छोड़कर हर देश में रोज 1,000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं।
-एजेंसियां

Follow on Social Media