आगरा जिले के एत्मादपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही गैंगरेप (Gang Rape) और लूट (Robbery) की घटना सामने आई है। एत्मादपुर के छलेसर चौकी क्षेत्र इलाके के झरना नाला के जंगल में सोमवार शाम को तीन युवकों ने पति के सामने पत्नी से गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने पति को बंधक बनाया था। पीड़ित दंपति ने तीन नामजद और एक अज्ञात सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित पति ने बताया कि जब वो अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी युवकों ने पहले पति-पत्नी की बाइक रोकी। इसके बाद जंगल में ले जाकर उन दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने के बाद जान से मारने की धमकी दी और पति को बंधक बना पत्नी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला से दस हजार रुपये और गहने लूटकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने 20 घंटे बाद छलेसर चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

महिला ने बताया कि सोमवार शाम को छह बजे वह ससुराल से पति के साथ बाइक पर मायके आ रही थी। झरना नाला के पास बुलट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। पति-पत्नी को जबरन खींचकर झाड़ियों में लेकर चले गए और पिटाई कर कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनके फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया। इसके बाद युवकों ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। आरोपियों ने महिला से दस हजार रुपये, कान के कुंडल और पेंडिल लूट लिए। दोनों को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
विवाहिता के मायके आने पर पति ने 112 नंबर पर कॉल किया। इसमें लूटपाट और मारपीट की जानकारी दी। मगर, सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के बारे में नहीं बताया। इस पर थाना एत्माद्दौला की पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल छलेसर चौकी में आता है। इसलिए पति को वहां शिकायत करने के लिए बोल दिया। मंगलवार दोपहर को दो बजे पीड़ित पति-पत्नी छलेसर चौकी पर आए। घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
Follow on Social Media