फर्रुखाबाद/कायमगंज, N.I.T. : कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने युद्ध स्तर पर अस्पतालों में कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में एक दो बेड का सुविधाओं से लैस आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। बताते चलें कॉविड-19 की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित होगी ऐसा कहा गया है। इसी को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में सरकार ने हर सीएससी एवं हर पीएससी पर दो बेड 5 वर्ड एवं दस बेड के अस्थाई आइसोलेशन वार्ड तैयार करने की बात कही थी।
इसी क्रम में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड सभी सुविधाओं से सुसज्जित तैयार किया गया है। जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी डॉक्टर शिव प्रकाश ने दी है। उन्होंने यह भी बताया इकाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेशन वार्ड नहीं था। जिसकी यहां सख्त जरूरत थी। जिसके लिए लिखा भी गया था। जिसको लेकर यह आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसमें कोविड-19 से ग्रस्त बच्चों का उपचार किया जाएगा।
(कायमगंज रिपोर्टर अमान खान)
Follow on Social Media