कायमगंज/फर्रुखाबाद, N.I.T. : कस्बा के मोहल्ला काजमखां निवासी खलील कपड़ा विक्रेता के यहां अभी हाल ही में लेंटर पडा था। लेंटर की शटरिंग अन्य मजदूरों के साथ मोहल्ला पाठक निवासी 20 वर्षीय श्रमिक अजय पुत्र प्रमोद भी खोल रहा था। अजय ऊपर की ओर बनी एक भंडरिया के पास पहुंच कर काम करने लगा। वही दीवार के पास कुछ विद्युत उपकरण लगे थे। जिनकी अर्थिंग के कारण वहां विद्युत का करंट शटरिंग में भी आ रहा था। करंट की चपेट में आते ही अजय झुलस कर बेहोशी की हालत में वहीं गिर गया।
कुछ देर बाद साथी मजदूरों ने आवाज लगाई कोई जवाब न मिलते ही बे वहां पहुंचे, जैसे ही उन्होंने बेहोश पड़े अपने साथी श्रमिक को उठाने का प्रयास किया। तो उसे छूते ही विद्युत करंट का झटका उन्हें भी लगा। इस पर उन्होंने शोर मचाते हुए नीचे आवाज दी। जब नीचे से कट आउट निकाल कर विद्युत प्रभाव को रोका गया। तब जाकर साथी मजदूर बेहोश पड़े अपने साथी श्रमिक को उठाकर नीचे लाए। हालत गंभीर देखकर उसे तत्काल वही पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक गरीब श्रमिक का उपचार जारी था।
पेट की भूख भले ही मनुष्य को मजदूरी या फिर कुछ और करने को विवश कर दे। किंतु बदकिस्मती उसके साथ ही बनी रहती है। ऐसा ही कुछ इस बेचारे 20 वर्षीय युवक के साथ भी हुआ।
(रिपोर्टर अमान खान)
Follow on Social Media