फर्रुखाबाद/अमृतपुर, N.I.T. : बीते लगभग दो दशक से रिटायर्ड जज की जमीन पर कब्जा कर के रह रहे दो आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हूसा के मूल निवासी रिटायर्ड जज शमशेर खां वर्तमान में लखनऊ में रह रहें है। बीते लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके परिवारियों नें बाबूराम पुत्र नत्थू व अमर सिंह यादव को बेंच दी। खुद उनके भाई पांचाल घाट पर निवास करनें लगे।
बीते तकरीबन दो माह पूर्व रिटायर्ड जज अपने पैत्रकगाँव आये तो पता चला उनकी भूमि पर अमर सिंह व बाबूराम कब्जा किये है। लिहाजा उन्होंने थानें में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस नें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संवाददाता अब्दुल मुईद खान
Follow on Social Media