फर्रुखाबाद, N.I.T. : शहर के दरीबा पश्चिम स्थित एक बंद पड़ा छपाई कारखाने में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायरबिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलने के एक घंटे बाद फायरबिग्रेड पहुचीं फिर भी उसकी मशीन चालू होने से पहले ही फेल हो गई। जिसके उपरांत दो फायरबिग्रेड वाले पहुंचे और उन्होने किसी तरह आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार जिस बंद पड़े कारखाने में आग लगी है यह कारखाना रोहित साध का है जिसमें राजू पुत्र पप्पू गुप्ता व उसकी पत्नी रोशनी और 5 वर्षीय पुत्री परी के साथ रहता है। राजू चाट की ठेली लगाता है उसकी पत्नी भी घरों में काम करती है। दोनों पति पत्नी अपने-अपने काम पर गये हुए थे और उसकी बच्ची परी पड़ोस कें घर में खेलने गई थी। तभी पड़ोसियों नें उसके घर के भीतर से धुंआ निकलते देखा। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी। और मोहल्ले वासियों ने अपने-अपने तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय निवासी आमिर खलीफा नें घटना की सूचना घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विधासागर मिश्रा को दी। जिसके बाद शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तकरीबन एक घंटे बाद फायरबिग्रेड मौके पर पंहुची। लेकिन वह भी खराब हो गयी। वह चालू ही नही हो सकी।
जिससे एस्थानीय नागरिक भड़क गये उनकी फायरबिग्रेड कर्मियों में तीखी नोकझोंक हो गयी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टी व समर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में दो फायरबिग्रेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गयी उन्होंने आग पर काबू पाया।
(संवाददाता अब्दुल मुईद)
Follow on Social Media