लखनऊ, N.I.T. : पूर्व मंत्री लालजी वर्मा एंव राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं को हाल ही में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। दोनों नेता सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर सपा में शामिल हुए। अब आगामी सात नवम्बर को अखिलेश यादव अकबरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के माध्यम से दोनों नेता शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों और गरीबों की लगातार अनदेखी कर रही है। यह भी संभव है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव को देखते हुए तीनों कृषि कानून वापस ले लिए जाएं और दोबारा उसे नए सिरे से लगाने का प्रयास किया जाए। लेकिन जनता भाजपा की हर चालबाजी को समझ चुकी है। वह पार्टी कार्यालय में मीड़िया से बात कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे लग रहा है कि सपा के प्रति लोगों का भरोसा बढा है। इस दौरान भाजपा बसपा सहित विभिन्न दलों के लोगों ने सपा की सदस्यता ली। बसपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को निमंत्रण देने आए हैं। 7 नवंबर को अंबेडकर नगर में होने वाले कार्यक्रम में तमाम लोग सपा की सदस्यता लेंगे। बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार किया जाएगा।
Follow on Social Media