फर्रुखाबाद, N.I.T. : कांग्रेस के विजय कटियार ने पार्टी से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी से सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आज सुबह ही बसपा नेतृत्व ने विजय कटियार का नाम फाइनल कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने स्वयं टिकट हासिल करने के लिए विजय कटियार की टिकट में अड़ंगा लगा दिया है। बसपा के नौशाद अली ने मनोज अग्रवाल को टिकट देने से साफ मना कर दिया। इसके बावजूद मनोज अग्रवाल ने राज्य सभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के द्वारा पुनः जोरदार पैरवी करवाई है।
बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के ही कद्दावर नेता ने विजय कटियार को बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने एवं मदद करने का भरोसा दिया है।विजय कटियार बसपा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। विजय कटियार का भी मानना है की कांग्रेस डूबती नैया है और बसपा के सहारे राजनीति में परचम लहरा सकते हैं। अडंगेबाजी के बावजूद विजय कटियार की टिकट पक्की मानी जा रही है जिसकी शाम तक घोषणा भी हो सकती है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के द्वारा बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबर से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को भी करारा झटका लग सकता है।
रिपोर्टर अमान खान
Follow on Social Media