फर्रुखाबाद/कायमगंज, N.I.T. : कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कायमगंज 192 से शकुंतला देवी के बेटे नितिन सिंह खटीक बृहस्पतिवार को क्षेत्र में प्रचार के दौरान नई ऊर्जा से लवलेज दिखे। उन्होंने कहा की जनता को भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती भी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के बारे में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया और लोगों का साथ मांगा। बृहस्पतिवार को जनसंपर्क के लिए निकले कांग्रेस पार्टी कायमगंज की प्रत्याशी शकुंतला देवी के बेटे नितिन सिंह के साथ पवन पंडित, असजद पठान, सलमान आदि के साथ क्षेत्र गांव ललाई, पेथान, जिराऊ, अमरापुर, मजोला, इजोर, अल्लापुर का तूफानी दौरा किया।
उन्होंने बताया कांग्रेस की सरकार बनने पर जितने भी घोषणा पत्र में वादे किए गए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई भी भेद नहीं है।आगामी 10 मार्च को सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनसंपर्क के दौरान गाँव ललाई में बेठी भागवत में भी शिरकत की।
रिपोर्टर अमान खान
Follow on Social Media