कासगंज, N.I.T. : सुबह जनपद कासगंज में लगभग साढ़े 10 बजे पटियाली कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी बदायूं हाईवे पर अशोकपुर के निकट आटो एवं बुलेरो कार की जबरदस्त भिडंत हाे गई। घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
पटियाली के बहादुर नगर में भाेले बाबा का आश्रम है। यहां प्रत्येक मंगलवार को सत्संग होता है। दूर-दूर से अनुयायी सत्संग में भाग लेने जाते हैं। जिला फर्रुखाबाद के गांव चिलोली से भी बाबा के अनुयायी आश्रम में सत्संग के लिए जा रहे थे कि मैनपुरी बदायूं हाईवे पर गांव अशोकपुर के निकट बुलेरो कार आटो में भिडंत हो गई। जिसमें आटो सवार सात लोगों की मौत हुई है। आटो साहित बुलेरो सवार आठ लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्टर निधि शर्मा
आमिर खान
Follow on Social Media